सुल्तानपुर। लॉकडाउन के कारण जनपद के ब्लड बैंक में आ रही खून की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से आजाद समाज सेवा समिति ने बृहस्पतिवार को ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान करीब 10 लोगों ने रक्तदान किया।
बृहस्पतिवार को आजाद समाज सेवा समिति की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 10 यूनिट ब्लड रक्तदान किया गया। समिति के पदाधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, शैलेश वर्मा, सुशील सिंह पिंडारी, वैभव मिश्रा, विशाल सोनी, शिवम सोनी, निखिल सोनी, पवन शर्मा, संजय कुमार व विपिन यादव ने रक्तदान कर कोरोना योद्धाओं की सूची में अपना नाम दर्ज कराया।
संस्था संरक्षक एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह व अध्यक्ष अशोक सिंह ने रक्तदान करने वाले सभी लोगों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीबी सिंह, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आरके मिश्रा, आजाद समाज सेवा समिति के महामंत्री शराफत खान, प्रवक्ता निजाम खान, सुरेश सोनी, विनीत गुप्ता, इमरान खान, मंथन श्रीवास्तव, सुमित यादव सोनू, रवींद्र तिवारी मौजूद रहे।