फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रिटायर्ड रोडवेज कर्मी के तीन हत्यारोपी गिरफ्तार

Thu, 21 Nov 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मी की हत्या के मामले में गोसाईगंज पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
विज्ञापन

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के नारायनपुर सहाई पांडेय का पुरवा निवासी सुरेंद्र प्रताप पांडेय की रंजिश को लेकर रविवार शाम सुदनापुर बाजार से घर जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र अभिषेक कुमार पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व सैनिक सहित चार नामजद और तीन-चार अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। बुधवार को पुलिस ने हत्या में नामजद आरोपी कैलाश नाथ मिश्र, आदित्य मिश्र उर्फ मनु और बद्रीप्रसाद मिश्र निवासीगण नारायनपुर को इनायतपुर-सुदनापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।
आरोपियों को जेल भेज दिया गया। हालांकि मुख्य आरोपी अंकित मिश्र पुलिस की पकड़ से दूर है। घटना में प्रयुक्त असलहे को भी पुलिस अभी बरामद नहीं कर सकी है। पुलिस का मानना है कि मुख्य आरोपित को पकड़ने के बाद ही हत्या में शामिल अज्ञात लोगों का पता चल सकेगा। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें