फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगे भाईयों सहित तीन की हत्या, सूचना पर गांव में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। रोजी रोटी के लिए मुम्बई गए दो सगे भाइयों व एक अन्य युवक की सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र मुंशीगंज के धरईमाफी गांव निवासी जौवाद खान के पुत्र इरशाद खान (18), व नौशाद खान (15) सात महीने पहले अपने मौसा नसीम निवासी मुकुलपुर हाजीपट्टी के साथ मुंबई कमाने के लिए गया थे।
दोनों भाई इरशाद और नौशाद नवी मुंबई स्थित एक वर्कशॉप में काम करते थे। सुलतानपुर के जिले के थाना धम्मौर कस्बा निवासी राजेश पाल (28) पुत्र देव नारायण पाल को भी एक महीने पहल नसीम ही काम दिलाने के लिए ले गया था।
विज्ञापन

राजेश पाल भी इरशाद और नौशाद के साथ काम करने लगा। शुक्रवार रात तीनों युवकों इरशाद, नौशाद और राजेश पाल की सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।
परिवारीजनों को शनिवार को सूचना मिली कि उनके बेटों की सोते समय हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मृतक इरशाद के परिजनों की मानें तो इरशाद के पिता अस्वस्थ हैं।
इरशाद और नौशाद पर पूरे परिवार की जम्मिेदारी थी। जौवाद के चार बेटियां व तीन बेटे हैं। दो बेटों की मौत से परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा है। छोटा बेटा गुलजार (11) वर्ष का है। इरशाद और नौशाद अविवाहित थे।
परिवार बेसहारा हो गया। मृतक राजेश पाल के बड़े भाई संदीप पाल ने बताया कि एक माह पूर्व नसीम राजेश को मुंबई ले गया था। शनिवार को उनके भाई की हत्या किए जाने की सूचना मिली।
मृतक राजेश पाल ने घटना से पहले शाम को अपनी पत्नी कुसुम से बात की थी। राजेश की मौत के बाद परिवार बेसहारा हो गया। दो बेटियां सेजल(7) और श्रेया (5) के सिर से पिता का साया उठ गया। दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन शव आने का इंतजार कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें