फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मुठभेड़ में पुलिस को चकमा देकर भागे तीन बदमाश

Wed, 19 Nov 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोतवाली देहात के बभनगंवा के पास रविवार देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, जबकि उनके तीन साथी भागने में कामयाब हो गए। इसमें दो बदमाश जौनपुर जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

गिरफ्तार बदमाशों ने उनके बारे में पुलिस को बताया। आरोपियों ने बताया कि वह चोरी का ट्रक लेकर दूसरे वाहन को चोरी करने आए थे। आरोपियों को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है, अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
पुलिस ने रविवार रात बभनगंवा के पास मुठभेड़ के बाद अमरनाथ निवासी सबरहल, शाहगंज जौनपुर व अर्शलान निवासी मजडीहा, शाहगंज को गिरफ्तार किया था। उनके पास से बिकवाजितपुर गांव के पास से चोरी किया हुआ ट्रक भी मिला। ट्रक के पिछले हिस्से में एक बाइक भी मिली है। बाइक पर जौनपुर का नंबर लिखा है। ट्रक के पिछले हिस्से में ही एक नंबर प्लेट भी मिला है। जो कि उसी ट्रक का है। पुलिस के मुताबिक, ट्रक के पिछले हिस्से में मिली बाइक को अर्शलान ने अपनी बाइक बताई है। बाइक का एमवी एक्ट में चालान किया गया है। अर्शलान ने पुलिस को बताया कि मुठभेड़ के दौरान उनके साथ ट्रक में एहतेशाम निवासी मजडीहा, शाहगंज जौनपुर व दिलदार निवासी पटैला, खुटहन जौनपुर व एक अन्य व्यक्ति मौजूद थे। उसके गांव के एहतेशाम ने उस अज्ञात व्यक्ति से उसकी मुलाकात कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान तीनों बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे।
वह सभी मिलकर वाहन चोरी करते हैं। रविवार रात वह सभी चोरी का ट्रक लेकर दूसरे वाहन को चोरी करने जौनपुर से सुल्तानपुर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें