फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस कटर से चैनल व तिजोरी काटकर तीन लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ढेमा कस्बे में बृहस्पतिवार रात चोरों ने एक सराफ की दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने गैस कटर से चैनल व तिजोरी को काटकर करीब तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को मौके से गैस कटर और सिलेंडर मिला है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन

मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार तिवारी की ढेमा कस्बे में ज्वेलरी की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात चोर दुकान पर पहुंचे और गैस कटर से दुकान का चैनल काटकर अंदर दाखिल हो गए। दुकान में घुसने के बाद चोरों ने गैस कटर से तिजोरी को भी काट डाला।
इसके बाद तिजोरी में रखे तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सूचना के बाद थानाध्यक्ष मोतिगरपुर रतन शर्मा पुलिस टीम के साथ पहुंचे और निरीक्षण किया। शुक्रवार की सुबह फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉयड भी पहुंच गई। पुलिस को मौके से गैस कटर के साथ ही सिलेंडर मिला है। पीड़ित व्यवसायी की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोतिगरपुर। सराफ कृष्ण कुमार तिवारी ने बताया कि बीते 30 दिसंबर को उनके दुकान में लगे सीसीटीनी कैमरे को तोड़ने की कोशिश हुई थी। पुलिस कैमरे की हार्ड डिस्क जांच के लिए ले गई थी, लेकिन आज तक कुछ नहीं किया।
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को उन्होंने अपने मोबाइल फोन से भी अटैच कर रखा है। बृहस्पतिवार की रात करीब ढाई बजे जब वे दुकान की जांच के लिए मोबाइल देख रहे थे तो उन्हें दुकान के बाहर दो बाइक दिखी। ये देखते ही वे परिवारीजनों के साथ भागकर दुकान पर पहुंचे, लेकिन तब तक चोरी हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें