फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट एरिया की तीन किमी परिधि बफर जोन घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के कंटेनमेंट जोन खैराबाद की तीन किमी परिधि को प्रशासन ने बफर जोन घोषित कर दिया है। बफर जोन घोषित करते हुए घर-घर सर्वे का कार्य शुरू करा दिया गया है। सर्वे में लगाई गईं 149 टीमें परिवार के सदस्यों का पूरा विवरण जुटाने के साथ होम क्वारंटीन का नोटिस चस्पा कर रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। दो पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद शहर के खैराबाद मोहल्ले को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के एक सप्ताह बाद प्रशासन ने जोन की तीन किमी परिधि को बफर जोन घोषित कर दिया है।
तीन किमी परिधि को बफर जोन घोषित किए जाने से तकरीबन पूरा शहर ही इसकी जद में आ गया है। प्रशासन ने टीम गठित करके बफर जोन में घर-घर सर्वे शुरू करा दिया है। टीम में आंगनबाड़ी/आशा बहू, लेखपाल व एक सिपाही/होमगार्ड को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

बफर जोन में टीम घर-घर जाकर परिवार के सभी सदस्यों का पूरा विवरण एकत्र कर रही है। साथ ही बाहर से आने वालों व रोग पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है। खासकर खांसी, जुकाम, बुखार के बारे में पूछताछ कर रही है।
बफर जोन में सर्वे के लिए 149 टीमों को लगाया गया है। टीम के सदस्य कुछ घरों पर होम क्वारंटीन की नोटिस भी चस्पा कर रहे हैं। हालांकि सर्वे में परिवार के सदस्यों की थर्मल स्क्रीनिंग नहीं की जा रही है। बफर जोन में होम क्वारंटीन का नोटिस चस्पा होने से कुछ लोग दहशत में आ गए हैं। सर्वे में कई दिन लगने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग इसे एहतियात के तौर पर उठाया गया कदम बता रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीबीएन त्रिपाठी का कहना है कि एहतियात के तौर पर बफर जोन में सर्वे कराया जा रहा है। टीम की रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी जाएगी। टीम के सदस्य पूरी जानकारी जुटा रहे हैं। जिस घर में लोग बाहर से आए हैं, उनके घर में ही होम क्वारंटीन की नोटिस चस्पा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें