फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़क हादसों में फाइनेंस कर्मी व बुजुर्ग सहित तीन की मौत

Wed, 10 Jun 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कूरेभार कस्बे में घटनास्थल पर खड़ा ट्रक।- स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
कूरेभार/दोस्तपुर। जिले में सोमवार रात अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बुजुर्ग और फाइनेंस कर्मी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में महिला व बालक गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।
विज्ञापन

पहला हादसा, गोसाईगंज के सधई का पुरवा निवासी राम स्वारथ वर्मा (65) सोमवार रात करीब 08:30 बजे अपनी पुत्री नीलम वर्मा (35) व नाती सौरभ (12) को लेने के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार नीलम व सौरभ हिमाचल से घर लौट रहे थे। दोनों पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गलत स्थान पर उतर गए थे। राम स्वारथ उन्हें लेने मुजेश टोल प्लाजा से होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पहुंचे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था।

वह अपनी पुत्री व नाती को लेकर बाइक से निकले। कुछ ही दूरी पर बाइक की कार से भिड़ंत हो गई। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा कर्मियों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार पहुंचाया, वहां पर चिकित्सक डॉ. जहीर खान ने राम स्वारथ वर्मा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा, अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कूरेभार कस्बे की सब्जी मंडी के पास सोमवार रात करीब 7:30 बजे एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार फाइनेंस कर्मी पुष्पेंद्र सिंह (35) निवासी कोरो राघवपुर, हैदरगंज, अयोध्या गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने हेलमेट पहना था। उन्हें कूरेभार सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, वहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि पुष्पेंद्र सुल्तानपुर से घर जाने के लिए निकले थे। कूरेभार थाना अध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। मृतक के पिता विष्णुदयाल की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
तीसरा हादसा, दोस्तपुर के छीतेपट्टी निवासी धनदेई (70) सोमवार शाम सात बजे छीतेपट्टी चौराहे पर सड़क पार कर रही थीं। तभी बेकाबू ई रिक्शा टकरा गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं। सीएचसी दोस्तपुर से धनदेई को मेडिकल कॉलेज अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें