फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आग से तीन घर जले, पोल्ट्रीफार्म के 30 चूजों की मौत

Sun, 21 Apr 2024 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धम्मौैर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के रामापुर गांव के खेत में फसल के अवशेषों में शनिवार को सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग हवा के झाेंकों के साथ फैलती गई। पहलवान का पुरवा में तीन मकान, हाजीपट्टी गांव में करीब छह बीघा गेहूं की फसल को राख करते हुए आग पोल्ट्रीफार्म तक पहुंच गई। आग की चपेट में आने से पोल्ट्रीफार्म के 30 चूजों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक चूजे झुलस गए। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन



धम्मौर थाना क्षेत्र के रामापुर गांव में सुबह करीब 11:30 बजे खेतों में पड़े फसल के अवशेष में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के चलते आग खेतों में फसल के अवशेष को जलाते हुए पहलवान का पुरवा आबादी क्षेत्र तक पहुंच गई। आग की चपेट में आने सेे पहलवान का पुरवा निवासी बाबूलाल, रामशंकर व भोला के घर व उनमें रखा सामान जल गया। इसके बाद पहलवान का पुरवा से आग बढ़ते हुए हाजीपट्टी गांव के खेतों तक पहुंच गई। आग की चपेट में आने से रईस अहमद की दो, सईद खान की ढाई, सुभावन की एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। वहीं पवन कुमार के गेहूं के 30 बोझ जल गए।


जुबेर अहमद का चार ट्राॅली भूसा भी जलकर राख हो गया। आग वहां से आगे बढ़ते हुए रवीउल्ला के पोल्ट्रीफार्म तक पहुंच गई। आग की लपटों से पोल्ट्रीफार्म के 30 चूजों की मौत हो गई। वहीं 50 से अधिक चूजे झुलस गए। हालांकि पोल्ट्रीफार्म का सामान जलने से बच गया। इसी बीच पहुंची फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र के हल्का लेखपाल मुफीद अहमद व कानूनगो गजाधर प्रसाद मौके पर पहुंचे। लेखपाल ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन






आग से 30 बीघा गेहूं की फसल राख
विंदेश्वरीगंज। बल्दीराय थाना क्षेत्र के उपरी गांव के खेत में शनिवार को दोपहर दो बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से उपरी व रामनगर गांव के 25 किसानों की करीब 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी। घटना की जानकारी देने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ग्रामीणों के आग बुझाने के काफी देर बाद पहुंची। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष रहा। हल्का लेखपाल अरुण कुमार तिवारी ने नुकसान का जायजा लिया। तहसीलदार बल्दीराय अरविंद तिवारी ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट बन गई है।
उपरी गांव के खेत में लगी आग से किसान त्रिलोकीनाथ मिश्र, दीनदयाल, रामकलप, रामतीरथ, हरीभवन, त्रिभुवन, गजाधर, रामलखन, जोखू, रामसागर, शिवदयाल, रामदयाल, मनोरम मिश्र, विजय राम मिश्र, आत्माराम, हरिराम, शोभाराम, रविंद्र कुमार, त्रिवेणी, रघुनाथ, संजय, राकेश, बिल्लू, कंधई समेत 25 किसानों की फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें