सुल्तानपुर। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को टिकट के लिए काउंटर पर लाइन न लगानी पड़े, इसके लिए अयोध्या कैंट से दो एटीवीएम मशीनें आ गई हैं। इससे यात्रियों को टिकट लेने के लिए लाइन नहीं लगानी पड़ेगी।
टिकट काउंटर से जनरल व पैसेंजर ट्रेन के टिकट अधिक बिकते हैं। टिकट लेने के लिए यात्रियों को काउंटर पर लाइन लगानी पड़ती है। भीड़ के चलते कई बार तो ऐसा होता है कि टिकट लेने के चक्कर में यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है। काउंटर पर भीड़ को कम करने और यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर तीन एटीवीएम मशीनें पहले से चल रही थीं। अब दो ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन और लगा दी गई हैं। एक साथ पांच एटीवीएम मशीनों के चलने से यात्रियों को कहीं भी आने-जाने के लिए टिकट आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे।
मुख्य वाणिज्य पर्यवेक्षक ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव ने बताया कि एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) आ गई हैं। इनके इंस्टालेशन की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इन्हेेँ शुरू करा दिया जाएगा। इससे यात्रियों को टिकट लेने में सुविधा होगी।