फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कीटनाशक दवा खाने से बीमार हुए तीन बच्चे

Tue, 02 Dec 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदा। अरजो निवासी मंगरू के पोते सत्यम (03), आशीष (03) व नातिन अंजली (05) ने मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे खेलते-खेलते अचानक कीटनाशक दवा खा ली। दवा खाने के बाद तीनों की हालत गंभीर हो गई। तीनों को उल्टी होने लगी। घरवालों ने पूछा तो बच्चों ने दवा खाने की बात बताई।
विज्ञापन

परिजन आनन-फानन में तीनों बच्चों को प्रतापपुर कमैचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया। तीनों बच्चों की एक साथ तबीयत खराब होने से परिवार के लोग परेशान हैं। पीपी कमैचा सीएचसी के डॉ. योगेंद्र यादव ने बताया कि बच्चों ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत गंभीर दिखने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें