फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आगजनी के मामले में पिता-पुत्र समेत तीन आरोपी तलब

Tue, 02 Apr 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट ने समन जारी करने का दिया आदेश, 10 को होगी अगली सुनवाई
विज्ञापन

कुड़वार थाने के ग्राम पूरे शुकुल मौजा अगई का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। आगजनी के मामले में एफटीसी द्वितीय के न्यायाधीश अनुपम शौर्य ने पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को विचारण के लिए तलब करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ समन जारी करने का आदेश देते हुए अगली सुनवाई के लिए 10 अप्रैल की तिथि नियत की है।
एडीजीसी क्रिमिनल संजय सिंह के मुताबिक कुड़वार थाने के ग्राम पूरे शुकुल मौजा अगई निवासी मीना देवी पत्नी श्यामलाल के मकान व सरिया में 21 अप्रैल 2009 को आरोपियों ने आग लगा दी थी। मीना देवी ने गांव के ही राम नारायण व उसके पुत्र प्रदीप और बल्दीराय थाने के रानीपुर गांव निवासी सोनू मिश्र व राज कुमार के खिलाफ आगजनी का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी राज कुमार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी जबकि आरोपी राम नारायण, प्रदीप व सोनू का नाम विवेचना में निकाल दिया था। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे एडीजीसी संजय सिंह व वादी मुकदमा के अधिवक्ता विजेंद्र द्विवेदी ने कोर्ट में अर्जी देकर आरोपियों को तलब करने की मांग की थी।
विज्ञापन

कहा कि, पुलिस ने गलत तरीके से नामजद तीन आरोपियों का नाम विवेचना में निकाल दिया है। कोर्ट ने सुनवाई करने के बाद आरोपी राम नारायण व उसके पुत्र प्रदीप और आरोपी सोनू को विचारण के लिए तलब करने का आदेश दिया है। मामले में अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें