फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के पीडीए का मतलब पाखंड, धोखा और अत्याचार : दानिश आजाद

Tue, 02 Apr 2024 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विपक्षी गठबंधन को बताया घोटालेबाजों की बरात
विज्ञापन

कहा, जनता के मन में मोदी की गारंटी के प्रति विश्वास
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि इंडी गठबंधन घोटालेबाजों की बरात है। वह लोग देश को लूटना चाहते हैं और यह भी चाहते हैं कि उनके भ्रष्टाचार की चर्चा भी न हो। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि सपा के पीडीए का मतलब पाखंड, धोखा और अत्याचार है।
भाजपा कार्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि भ्रष्टाचार हटाओ और इंडी गठबंधन का नारा है भ्रष्टाचारी बचाओ। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में सपा सरकार के शासन में ही दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, महिलाओं और नौजवानों को सर्वाधिक प्रताड़ित किया गया। सपा ने वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया को संरक्षित कर 2012 से 2017 तक यूपी को अपराध व भ्रष्टाचार युक्त प्रदेश बनाया था। उन्होंने कहा कि सपा समाजवाद के नाम से परिवारवाद को पोषित कर रही है। कांग्रेस के नेताओं ने भी आजादी के बाद से लेकर लगातार घोटाले कर देश को लूटने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बीते 10 सालों में 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानकर काम किया है। मोदी की गारंटी पर जनता को विश्वास है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इससे पहले अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के अमहट पहुंचने पर जिला उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी, आलोक आर्या, संदीप सिंह, आशीष सिंह, अफजल अंसारी, डावर खान और शमीम खान ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें