फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 30 फीसदी वाहन ही फास्टैग से लैस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में स्थित दो टोल प्लाजा पर एक जनवरी से बिना फास्टैग लगे वाहनों को दोगुना टोल देना पड़ेगा। इसके लिए टोल प्लाजा पर प्रचार के लिए बैनर भी लगा दिए गए हैं। हालांकि वर्तमान हालात में इस व्यवस्था के कारगर होने में संशय की स्थिति बनी है।
विज्ञापन

हालत यह है कि अभी टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाले वाहनों में करीब 30 फीसदी ही फास्टैग से लैस हैं। दो दिन के भीतर सभी वाहनों का फास्टैग से लैस हो जाना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में एक जनवरी से बिना फास्टैग लगे वाहन चालकों की परेशानी तय मानी जा रही है।
जिले में दो टोल प्लाजा हैं। पहला लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर असरोगा में स्थित है जबकि दूसरा टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीखूपुर (पीढ़ी) में है। भीखूपुर (पीढ़ी) टोल प्लाजा पर चार लेन बनाए गए हैं। इसमें दो अप व दो लेन डाउन के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन

एनएचएआई के निर्देशानुसार प्लाजा पर दो लेन पर कैश व दो लेन पर फास्टैग की व्यवस्था की गई है लेकिन अमूमन दो लेन बंद रहता है। एक अप व एक डाउन लेन संचालित करते हुए उसी पर कैश व फास्टैग की व्यवस्था कर दी जा रही है। टोल प्लाजा पर कर्मचारियों की भी कमी है।
यही नहीं प्रतिदिन वीआईपी लेन से ही कई छोटे वाहनों के साथ भारी वाहनों तक को निकाला जाता है। इसमें बड़ी संख्या में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य में लगे डंपर व अन्य भारी वाहन शामिल हैं। यहां लगे कैमरे अक्सर बंद रहते हैं। सुरक्षा को लेकर टोल को मॉनिटर करने वाला कंप्यूटर रूम भी अक्सर खाली रहता है।
एक जनवरी से बगैर फास्टैग लगे वाहनों के नहीं निकलने को लेकर टोल पर प्रचार-प्रसार के लिए बैनर लगाए गए हैं। साथ ही फास्टैग बनाने के लिए काउंटर खोले गए हैं। वहीं, जिले में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर असरोगा के पास स्थित टोल प्लाजा पर अप व डाउन के नौ-नौ लेन बनाए गए हैं।
इसमें एक अप व एक डाउन पर कैश की व्यवस्था की गई है। शेष पर फास्टैग की व्यवस्था है। अब तक जिले में स्थित दोनों टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों में करीब 30 फीसदी ही फास्टैग से लैस हैं। दो दिन के भीतर सौ फीसदी वाहनों के फास्टैग से लैस हो जाने की उम्मीद कम ही है। ऐसे में एक जनवरी से बिना फास्टैग लगे वाहनों की आवाजाही आसान नहीं होगी।
भीखूपुर (पीढ़ी) टोल पर मौजूद उप प्रबंधक अनमोल ने बताया कि अभी टोल से गुजरने वाले आधे से कम वाहनों पर ही फास्टैग लगा है। जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। एक जनवरी से बगैर फास्टैग लगे वाहनों को टोल से नहीं गुजरने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें