फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: प्रपत्रों को नहीं भरने वाले लोगों को मिलेगा दोबारा मौका

Wed, 28 Jan 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 कुड़वार में मतदाताओं की सुनवाई करते अ​धिकारी व मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ईसीआईआर प्रपत्र भरकर नहीं जमा करने वाले 3.71 लाख मतदाताओं को नोटिस का जवाब देने के लिए एक और मौका मिलेगा। निर्धारित तिथि पर संबंधित मतदाता साक्ष्य समेत अपना जवाब दे सकेंगे। सही जवाब मिलने पर उनका नाम विधानसभा की मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ऐसे मतदाताओं को नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

अनंतिम सूची जारी होने के समय निर्वाचन विभाग की ओर से मृतक, अनुपस्थित व स्थानांतरित समेत 3.71 लोग प्रपत्रों को नहीं जमा करने वालों में शामिल दर्शाए गए थे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उपजिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि अनंतिम सूची के समय हो सकता है कि कोई मतदाता फॉर्म नहीं भर पाया हो या फिर उसको गलत तरीके से मृतक दिखाया गया हो। इसी तरह गलत स्थानांतरित और अनुपस्थित दिखा दिया गया हो। ऐसे में आयोग के निर्देश पर नोटिस जारी करके एक मौका दिया जा रहा है। बताया कि नोटिस का साक्ष्य सहित जवाब मिलने व संबंधित मतदाता के उपस्थित होने पर उसे वोटर बनाया जाएगा।
आयोग के निर्देश पर नगरपालिका, खैराबाद, रामलीला मैदान, कुड़वार समेत अन्य बूथों पर मंगलवार को बीएलओ की मौजूदगी में सहायक निर्वाचन पंजीकरण व निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों की ओर से सुनवाई की गई। मतदाताओं का जवाब लिया जाता रहा। कुड़वार बीडीओ नीलिमा ने कहा कि साक्ष्य सहित जवाब मिलने पर नोटिस का निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें