फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में चोरी करने घुसे चोरों को ग्रामीणों ने घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। हनुमानगंज के असई चौराहे के पास बुधवार की रात चोरी करने घुसे चोरों को ग्रामीणों ने घेर लिया। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर चोर दूर खड़ी जीप में बैठकर भाग गए। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के हनुमानगंज के असई चौराहे के पास सड़क किनारे सीताराम गुप्ता का मकान है।
विज्ञापन

बुधवार को देर रात चोर घर के पीछे के रास्ते से दाखिल हो गए। इस बीच घर में खटपट की आवाज सुनकर सीताराम नींद से जाग गए और उन्होंने चोरों को देख लिया। सीताराम ने शोर मचा दिया तो चोर घर से बाहर निकल गए।
इस बीच ग्रामीणों ने चोरों को घेर लिया। हालांकि अंधेरा होने की वजह से चोर दूर खड़ी एक जीप में बैठकर भाग गए। सीताराम ने घटना की तहरीर थाने में दी है। सीताराम के अनुसार, घर से कुछ सामान ही चोरी हुआ है। बड़ी चोरी होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें