फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पखरौली रेलवे क्राॅसिंग पर रहा छह घंटे का ब्लाॅक

Mon, 01 Sep 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
24. भदैंया के पखरौली रेलवे क्रासिंग पर दुरुस्त की जा रही रेल की पटरियां। संवाद
विज्ञापन
भदैंया। पखरौली रेलवे क्राॅसिंग पर सोमवार को छह घंटे का ब्लॉक लेकर रेलवे ने मरम्मत कार्य कराया। इस दौरान दोमुहा, पखरौली वाया लोलेपुर के रास्ते से वाहन गुजारे गए। इससे राहगीरों को परेशानी हुई। अपराह्न चार बजे मरम्मत कार्य समाप्त होने के बाद आवागमन बहाल हुआ।
विज्ञापन

पखरौली रेलवे क्राॅसिग 69 बी पर सोमवार की सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मरम्मत कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने रेलवे क्रॉसिंग के बीच में अप रेलवे ट्रैक पर रबराइज पैड को ठीक किया। साथ ही रेलवे ट्रैक की मरम्मत का काम किया गया।
ब्लॉक के चलते वाहनों को पखरौली, दोमुहा, लोलेपुर के वैकल्पिक रास्ते से गुजारा गया। पहले से जानकारी नहीं होने पर तमाम राहगीरों को क्रॉसिंग तक पहुंचकर वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ा। राहगीर आसपास के लोगों से रास्ते की जानकारी करते नजर आए। मरम्मत कार्य के दौरान दो मालगाड़ियों को भदैंया स्टेशन पर रोका गया, जबकि यात्री ट्रेनें प्रभावित नहीं हुईं।
विज्ञापन


कराया गया मरम्मत कार्य
सीनियर सेक्शन इंजीनियर एसके प्रसाद ने बताया कि ब्लॉक के लिए जिलाधिकारी से अनुमति लेकर संबंधित थाने को सूचना दी गई थी। मरम्मत कार्य के बाद रेलवे क्रॉसिंग पर आवागमन बहाल करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें