फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की हो निष्पक्ष जांच

Wed, 08 Jul 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पदयात्रा निकालते कांग्रेसी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अयोध्या के श्रीराम मंदिर धाम में चढ़ावा चोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में निकली पदयात्रा कमेटी कार्यालय से शुरू हुई।
विज्ञापन

लाल डिग्गी चौराहा से सीताकुंड धाम पहुंची। कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सरकार के जिम्मेदार लोगों की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की तथा श्रीराम मंदिर धाम में चढ़ावा चोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि श्रीराम के नाम पर राजनीति करने वाली सरकार अब श्रीराम मंदिर के चढ़ावे पर उठे गंभीर सवालों से भाग रही है। कार्यक्रम को शहर अध्यक्ष शकील अंसारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी निकलेश सरोज ने भी संबोधित किया। पदयात्रा में राहुल त्रिपाठी, आरबी पांडेय, अमोल बाजपेयी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें