फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डीएलएड के आवेदन में संशोधन का मौका नहीं

Thu, 27 Nov 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। डीएलएड 2025 के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की गई है। आवेदन में इस बार संशोधन का कोई विकल्प नहीं दिया गया है, इसको लेकर अभ्यर्थी भी परेशान हैं। डायट के प्रवक्ता आवेदकों को टिप्स दे रहे हैं और आगाह कर रहे हैं कि इस बार आवेदक ऑनलाइन फॉर्म भरते समय विशेष सावधानी बरतें, जरा सा चूक होने पर आवेदन निरस्त हो सकता है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से सुल्तानपुर और अमेठी के कुल 105 डीएलएड कॉलेज संचालित होते हैं। इसमें सुल्तानपुर के 84 व अमेठी के 21 कॉलेज शामिल हैं। डायट में 200 व निजी कॉलेजों में करीब 6500 सीटों पर दाखिला होना है। 23 नवंबर से डीएलएड के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके माध्यम से नए सत्र में छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। दाखिले के इस प्रक्रिया में डायट के अलावा अन्य निजी कॉलेजों में डीएलएड की सीटें भरी जानी हैं।
पिछले दो सालों में कुछ संस्थानों में 70 फीसदी ही सीटें भर पाईं थीं। ऐसे में इस बार प्राइवेट शिक्षण संस्थानों ने जोरशोर से प्रचार-प्रसार शुरू किया है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को संशोधन का मौका नहीं दिया जाएगा। आवेदन करते समय फाइनल सेव से पहले अंकित जानकारी का मूल प्रमाण पत्रों से मिलान सावधानी पूर्वक करना होगा। शासन स्तर से ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 15 दिसंबर निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 16 दिसंबर व आवेदन का प्रिंटआउट 18 दिसंबर तक लिया जा सकता है।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य हरिकेश यादव ने बताया कि डीएलएड के प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। दाखिले मेरिट के आधार पर ही होंगे। आवेदन के समय सावधानी बरतने की विशेष जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें