फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जिले में उपभोक्ता 4.35 लाख, मीटर रीडर महज 413

Tue, 07 Jan 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या करीब 4.35 लाख है लेकिन उनके घरों के मीटरों की रीडिंग के लिए महज 413 रीडर तैनात हैं। अधिकांश उपभोक्ताओं के घरों के मीटरों की रीडिंग नहीं हो पा रही है। उपभोक्ता के जो बिल बनाए भी जा रहे हैं, वह अधिकांश को नहीं मिल रहे। उपभोक्ताओं का आरोप है कि मनमर्जी से कार्यालय में बैठकर बिल बनाया जा रहा है और उनपर बिल जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

एकमुश्त समाधान योजना के तहत लगाए जा रहे शिविरों में रोज ऐसे मामले आ रहे हैं, लेकिन उपभोक्ताओं के बिलों में सुधार नहीं हो पा रहा है। मनमाने बिजली बिल बकाये से उपभोक्ता परेशान हो गए हैं।

मनमाना बिल भेज रहे

कुड़वार के पूरे तिलक तिवारी गांव निवासी शिवमूर्ति तिवारी ने बताया कि उनके घर में कोई रीडर मीटर की रीडिंग लेने नहीं आता। विभाग मनमाना बिजली का बिल भेज दे रहा। जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने चले आते हैं। शिकायतों को कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन


बढ़ाकर भेज देते हैं बिल

कुड़वार उपकेंद्र क्षेत्र के केवटली गांव निवासी राम धीरज दूबे ने बताया कि उनके घर में भी कोई मीटर की रीडिंग करने नहीं आता। गांव के किसी भी घर में मीटर रीडर नहीं आता। एक बल्ब जलता है लेकिन बढ़ाकर बिल भेज दिया जाता है।

बिजली बिल भी नहीं मिलता

मोतिगरपुर के दलित बस्ती निवासी सुदामा के बेटे राम सिंगार ने बताया कि उनके यहां काफी समय से बिजली की आपूर्ति है। पूरे गावं में मीटर रीडर नहीं आता। विभाग अंदाजे से बिजली बिल भेज देता है। अधिकांश को बिजली बिल भी नहीं मिलता है।

कराई जाएगी जांच
विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता अखिलेश सिंह ने बताया कि मीटर रीडर के नहीं जाने की जांच करवाई जाएगी। मामला सही पाए जाने पर उपभोक्ताओं के घरों में लगे मीटरों के रीडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें