फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: भाजपा नेता की कार व अन्य वाहनों के शीशे तोड़े

Sun, 07 Dec 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के ओमनगर मोहल्ले में खड़ी कार का टूटा शीशा। -
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के ओमनगर मोहल्ले में शनिवार रात अराजक तत्वों ने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. रामजी गुप्ता की कार व अन्य तीन वाहनों के शीशों को तोड़ दिया। आवाज सुनकर लोग जाग गए। जब तक लोग मौके पर पहुंचते शीशे तोड़ने वाले अराजकतत्व भाग निकले।
विज्ञापन

डॉ. गुप्ता ने कोतवाली नगर में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। उनके अनुसार शनिवार शाम वह अपने परिवार के साथ निमंत्रण में गए थे। वहां से लौटने के बाद उन्होंने अपनी कार को घर के सामने खाली स्थान पर खड़ी की थी। वहां पर पहले से तीन अन्य वाहन भी खड़े थे। रात्रि करीब 12 बजे अचानक तेज आवाज सुनाई दी। जब लोग बाहर निकले तो देखा कि वाहनों के शीशे टूट हुए हैं।
घटना में हजारों रुपये का नुकसान हो गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि मैरिज लान के पास शनिवार रात कुछ लोग बाइक के साथ खड़े दिखे थे। वह सभी नशे की हालत में थे। हालांकि उन्हें कोई पहचान नहीं सका है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से कार के शीशे तोड़ने वालों के बारे में पता किया जा रहा है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें