सुल्तानपुर। चिकित्सक घनश्याम तिवारी हत्याकांड में एडीजे प्रथम संध्या चौधरी की अदालत में शनिवार को आरोपी दीपक सिंह की तरफ से शेष बहस के लिए तिथि तय रही। इस मामले में बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने बहस की कार्यवाही पूरी की। अभियोजन पक्ष ने भी बचाव पक्ष की बहस का सिलसिलेवार जवाब दिया।
अदालत ने बहस की कार्यवाही पूरी होने के बाद 18 मार्च के लिए फैसले की तारीख तय की है। कोतवाली नगर के शास्त्रीनगर मोहल्ले निवासी वादी निशा तिवारी ने 23 सितंबर 2023 की घटना बताते हुए अपने पति घनश्याम तिवारी की हत्या के आरोप में स्थानीय कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। -संवाद