फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कांवड़ यात्रा में भोले की तस्वीर वाली टी शर्ट का चलन

Sat, 01 Aug 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 कांवड़ यात्रा के लिए कपड़े की दुकान पर भगवा टी-शर्ट पसंद करते लोग। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सावन माह में इस बार कांवड़ यात्रा का रंग-रूप बदला हुआ नजर आ रहा है। पारंपरिक भगवा वस्त्रों के साथ अब कस्टमाइज्ड टी-शर्ट युवाओं की पहली पसंद बन गई हैं। कांवड़ यात्रा पर निकलने वाले अधिकांश दल अपने सभी सदस्यों के लिए एक जैसी टी-शर्ट तैयार करा रहे हैं। इन टी-शर्टों पर भगवान शिव की आकर्षक तस्वीर, ‘हर-हर महादेव’ का संदेश और संबंधित दल का नाम प्रिंट कराया जा रहा है। इससे यात्रा के दौरान दल की अलग पहचान भी बन रही है।
विज्ञापन

युवाओं का कहना है कि एक जैसी ड्रेस पहनने से समूह में एकरूपता दिखाई देती है और भीड़भाड़ के बीच यदि कोई सदस्य बिछड़ जाए तो उसे पहचानना और तलाशना आसान हो जाता है। कई दल टी-शर्ट पर अपना नाम और अन्य जरूरी जानकारी भी अंकित करा रहे हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर संपर्क स्थापित करने में सुविधा मिलती है। यही वजह है कि इस बार कस्टमाइज्ड टी-शर्ट की मांग में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
इस बदलते ट्रेंड का असर स्थानीय बाजार में भी साफ दिखाई दे रहा है। प्रिंटिंग और रेडीमेड कपड़ों से जुड़े कारोबारियों के यहां सुबह से देर शाम तक ऑर्डर पूरे किए जा रहे हैं। कपड़ा व्यापारी अंकित बरनवाल ने बताया कि साधारण टी-शर्ट 150 से 200 रुपये तक उपलब्ध है, जबकि मैचिंग हाफ पैंट के साथ पूरा सेट 350 से 500 रुपये तक में तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


मांग पूरी करने में जुटे व्यापारी

कपड़ा व्यापारी सोनू अग्रहरि ने बताया कि बाहर से प्लेन टी-शर्ट मंगाकर ग्राहकों की पसंद के अनुसार उन पर भगवान शिव की तस्वीर और दल का नाम प्रिंट किया जा रहा है। सावन शुरू होने के बाद ऑर्डर कई गुना बढ़ गए हैं। बढ़ती मांग के चलते समय पर डिलीवरी देने के लिए दिन-रात काम करना पड़ रहा है।

पहचान के साथ सुरक्षा भी

व्यापारी रामकुमार जायसवाल के अनुसार, एक जैसी टी-शर्ट से कांवड़ दल की अलग पहचान बनती है और भीड़ में साथियों को पहचानने में आसानी होती है। यही कारण है कि इस बार कस्टमाइज्ड ड्रेस का चलन तेजी से बढ़ा है। इसका सकारात्मक असर स्थानीय बाजार की बिक्री पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें