फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने गया किशोर गोमती में डूबा

Sat, 27 Jun 2015 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
करोमी गांव के पास गोमती नदी में स्नान करने गया एक किशोर पानी में डूब गया। साथ में स्नान करने वाले अन्य बच्चों की सूचना के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने नदी में किशोर की तलाश शुरू की। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद किशोर को लोगों ने बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के करोमी गांव निवासी राजेंद्र पाल का बेटा देवेंद्र पाल (16) शनिवार की दोपहर गांव के बाहर गोमती नदी में अन्य बच्चों के साथ स्नान करने गया था। नहाते समय देवेंद्र पाल गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूबने लगा। स्नान कर रहे अन्य बच्चों ने भागकर इसकी सूचना उसके घर वालों को दी।

सूचना के बाद पहुंचे परिवारीजन व अन्य ग्रामीणों ने नदी में देवेंद्र पाल की तलाश शुरू की। करीब घंटे भर बाद नदी से देवेंद्र को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें