दुकानों में नमूने देखते हुए अधिकारी।
सुल्तानपुर। करौंदीकलां सहित आसपास की बाजारों में शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापे मारकर खाद्य सामानों के नमूने लिए। शनिवार को अमर उजाला ने 'किराना दुकानों पर बिक रहे एक्सपायर्ड सामान' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। शनिवार दोपहर खबर का असर दिखा।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानों पर छापा मार कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप यादव ने बताया कि किराना दुकानों का निरीक्षण कर मसाले सहित अन्य सामानों के नमूने लिए गए हैं। दुकानदारों को सामानों के बेहतर रख-रखाव व साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)