फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: संवाद में अर्थ, सृजन व जीवन शक्ति पर टीम ने मांगे सुझाव

Thu, 11 Sep 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में वि​शिष्ट लोगों  के साथ संवाद करते शासन से नामित टीम के सदस्य
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वर्ष 2047 तक प्रदेश को समर्थ व विकसित बनाने के लिए शासन से नामित पांच सदस्यीय टीम ने अर्थ, सृजन व जीवन शक्ति पर विभिन्न वर्ग के लोगों के साथ अलग-अलग संवाद करते हुए उनके सुझाव लिए। टीम के सदस्य बृस्पतिवार को भी विभिन्न क्षेत्र के लोगों से प्रदेश को विकसित बनाने के सुझाव लेंगे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त अयोध्या राजेश कुमार व डीएम कुमार हर्ष की मौजूदगी में दोपहर को व्यवसाइयों व उद्यमियों के साथ शासन व जिले से नामित अधिकारियों ने सुझाव लेना शुरू किया। शासन से नामित सेवानिवृत्त आईपीएस दुर्गा चरण मिश्र, आईएफएस भारत लाल, व सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता अशोक कनौजिया और जिले से नामित सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह, केएनआई के डॉ. सुशील कुमार सिंह ने लोगों के सुझाव लिए। आईपीएस दुर्गा चरण मिश्र ने कहा कि इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल चालू किया है। लोग पोर्टल पर भी अपना सुझाव दे सकते हैं।
12 सेक्टर के माध्यम से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। उद्यमियों के साथ संवाद में व्यापारियों ने व्यापार में बढ़ोत्तरी के लिए जीएसटी की दरें कम करने का सुझाव दिया। कृषि क्षेत्र के लोगों ने अनाज का उचित मूल्य व बाजार की उपलब्धता का सुझाव रखा। आंगनबाड़ी व समूह की महिलाओं ने भी अपने विचार रखे। मंडलायुक्त ने आए सुझावों की सराहना की। इस मौके पर सीडीओ अंकुर कौशिक समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

व्यापारियों व अन्य क्षेत्रों के राजेंद्र, हिमांशु मालवीय, राम कीरत मिश्र, गांधी सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. ददन कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुझाव लेने के बाद टीम लौट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें