फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सूरज ने दिखाई गर्मी, चुभने लगी धूप

Mon, 30 Mar 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कुड़वार क्षेत्र में थ्रेसर से गेहूं की मड़ाई करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मार्च के अंतिम दिनों में बादल और बूंदाबांदी का दौर दिखाने वाले मौसम फिर करवट बदली है। रविवार को सूरज ने गर्मी दिखाई, जिससे धूप ने चुभन का अहसास कराया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। दोपहर के समय सूरज की तपिश तेज होने से लोगों को पंखे और कूलर का सहारा लेना पड़ा। तेज धूप के बीच 2.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलती रही। मौसम साफ देखकर किसानों ने जौ, गेहूं और सरसों की कटी फसल की मड़ाई तेज कर दी है। जिन किसानों की कटी फसल खेत में भीग गई थी, वे अब थ्रेसर से मड़ाई करवाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले के तापमान से करीब दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री की वृद्धि के साथ 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, आगामी 24 घंटे में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं।
सावधानी बरतने की आवश्यकता
मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन आरपी द्विवेदी का कहना है कि बदलते मौसम में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। लोगों को अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए और धूप से बचना चाहिए। तापमान बढ़ने के साथ डिहाइड्रेशन का खतरा भी बढ़ रहा है। इसलिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें