फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: राजस्व और पुलिस टीम के सामने उखाड़ दिया पत्थर

Wed, 03 Jun 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। कंवरपुर गांव में राजस्व-पुलिस टीम के सामने पत्थर उखाड़कर फेंक दिया गया। करीब 10 दिन पहले राजस्व टीम ने इसकी रिपोर्ट भी की है। इसके बावजूद कब्जा मिलना तो दूर, कोई कार्रवाई तक नहीं हुई है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव के राकेश कुमार सिंह ने भूमि के अंश निर्धारण का एक मुकदमा एसडीएम की अदालत में कर रखा था। पिछली छह जनवरी को इस मामले में तत्कालीन उपजिलाधिकारी गामिनी सिंगला ने अंश निर्धारण का आदेश कर दिया था। इस आदेश के क्रम में हिस्सा के अनुसार पैमाइश के लिए राजस्व-पुलिस टीम पिछली 23 मई को मौके पर पहुंची थी। राजस्व निरीक्षक व लेखपाल की संयुक्त रिपोर्ट के मुताबिक उपजिलाधिकारी के आदेश के क्रम में पैमाइश करके चिह्नांकन करके पत्थर लगाया गया था। इस पत्थर को विपक्षी ने उखाड़कर फेंक दिया।
दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बनाई रिपोर्ट में ग्रामीणों व पुलिसकर्मी के भी हस्ताक्षर हैं। पीड़ित राकेश कुमार सिंह ने उपजिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र दिया है। इसके अलावा जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह को भी मंगलवार को जनता दर्शन में कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया। उपजिलाधिकारी प्रीति जैन ने बताया कि राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कहा गया है। प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद फिर से चिह्नांकन कराकर कब्जा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें