फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कतर के हालात से बढ़ी परिजनों की चिंता

Mon, 02 Mar 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ईरान के आठ देशों पर हमले के बीच कतर में जिले के युवा फंसे हैं। वहां पर फंसे दो युवकों ने वहां के हालात के बारे में बताया है। परिजनों को हमले का पता चलने के बाद अपनों की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

शहर के बढ़ैयावीर निवासी सत्य नरायन चौरसिया ने बताया कि उनके पुत्र विशाल चौरसिया कतर के एक होटल में मैनेजर हैं। वह पल-पल पर टीवी पर अपडेट देख रहे हैं। बेटे की चिंता सताने लगी है। रविवार को विशाल ने फोन करके परिजनों को वहां के हालात के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कुछ दफ्तर को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। हालांकि अभी उनके यहां कोई ऐसा मेसेज नहीं आया है। वे सुरक्षित हैं, लेकिन डर बना हुआ है। उनके साथ में यूपी के अलग-अलग जिले के 12 लोग काम कर रहे हैं।
अस्थायी रूप से बंद हुईं कतर एयरलाइंस की उड़ानें
कूरेभार। सराय गोकुल निवासी अनुपम मिश्र के चाचा आलोक मिश्र ने बताया कि अनुपम वर्तमान में कतर एयरलाइंस कार्यालय में तैनात हैं। यह जानकारी स्वयं उन्होंने फोन पर बातचीत के दौरान दी। एहतियात के तौर पर उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से बंद किया गया है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, अनुपम मिश्र वर्ष 2021 में कतर गए थे। इससे पहले वे दिल्ली स्पाई जेट में तैनात थे। इसके बाद उन्हें कतर एयरलाइंस में नियुक्ति मिली। बताया कि अनुपम गत 16 फरवरी को अपने घर आए थे। वे चाचा की बेटी की सगाई में शामिल हुए और 22 फरवरी को पुनः कतर चले गए। शनिवार शाम को परिजनों से उनकी फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें उन्होंने अपनी कुशलता की जानकारी दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें