फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तालाब में मिले दो गोवंशों के कटे सिर, नाराज ग्रामीणों ने तीन घंटे तक जाम रखा हाईवे

विज्ञापन
जयसिंहपुर के दुर्गा नगर के पास प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंची पुलिस। - फोटो : जयसिंहपुर के दुर्गा नगर के पास प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंची पुलिस।
विज्ञापन
सेमरी बाजार। जयसिंहपुर के दरपीपुर गांव के पास तालाब में शनिवार सुबह आठ बजे दो गोवंश के कटे सिर व अवशेष मिले। इससे नाराज ग्रामीणों व हिंदू संगठनों ने हलियापुर–बेलवाई हाईवे के दुर्गा नगर चौराहे पर गोवंश के कटे सिर रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीएम व सीओ जयसिंहपुर ने केस दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए। करीब तीन घंटे तक हाईवे पर हुए प्रदर्शन के चलते वाहन सवारों को मार्ग बदल कर सर्विसलेन से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

दुर्गा नगर चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ता यहदीप ठठेर, गौरव पांडेय, संदीप सिंह व आरएसएस धर्म रक्षा प्रमुख सुरेंद्र यादव के मुताबिक शनिवार सुबह करीब आठ बजे दरपीपुर तालाब में गोवंश के कटे सिर व अवशेष मिले थे, जिसे सेमरी बाजार व बिरसिंहपुर चौकी के पुलिसकर्मी दफन करने में लगे थे। जब उन लोगों ने वीडियो बनाना शुरू किया तो पुलिस ने मना किया और पुलिस चौकी चलने को कहा। इससे नाराज लोगों ने करीब नौ बजे दुर्गा नगर के पास प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर तस्करों से मिलीभगत का आरोप लगाया। कहा कि पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर प्रभात सिंह व क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद एसडीएम व सीओ ने जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह को तत्काल तालाब सफाई कराने और सभी अवशेष बाहर निकालने के निर्देश दिए। अधिकारियों की ओर से केस दर्ज कर कार्रवाई के आश्वासन पर दोपहर करीब 12 बजे जाम खुल सका। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रकरण में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच के लिए जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को कहा गया है। गोवंशों के सिर व अवशेषों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें