फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दूधिया रोशनी से जगमग होगी सड़क

Thu, 21 Aug 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
दरियापुर-पयागीपुर मार्ग के डिवाइडर पर लगा खंभा। 
विज्ञापन
संसुल्तानपुर। आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए बुधवार को नगर पालिका में बैठक की गई। दरियापुर-पयागीपुर मुख्य मार्ग पर एलईडी लाइटों से युक्त खंभों की स्थापना के अलावा गलियों में भी प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


बैठक में पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि गोलाघाट से दरियापुर तक मुख्य मार्ग के डिवाइडर के मध्य विद्युत पोल व दोनों तरफ एलईडी स्ट्रीट लाइटों को लगाने का कार्य पूरा हो गया है। इस कड़ी में प्रयागराज मार्ग पर दरियापुर ओवर ब्रिज से पयागीपुर चैराहे तक सड़क के मध्य में बने डिवाइडर पर डिजाइनर ब्रैकेट युक्त 47 ऑक्टागोनल पोल व उसके दोनों तरफ 120 वाट की एलईडी लाइटें लगाई जा रही हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि अब तक 37 खंभे स्थापित किए जा चुके हैं। शेष खंभों की स्थापना भी जल्द करा दी जाएगी।

बैठक में सभासद रमेश सिंह ‘टिन्नू’, अखिलेश मिश्र, प्रवीण मिश्र, सुधीर तिवारी, भैयादीप सिंह, अरविंद कुमार यादव, अरशद हबीब, मो. जाहिद, संजय कप्तान, दिनेश चैरसिया, विजय कुमार जायसवाल, अजय सिंह, मंगरू प्रसाद प्रजापति, मनीष कुमार जायसवाल, मो. अहमद, संदीप सोनकर, संदीप गुप्ता, देवानंद, पुनीत कुमार गुप्ता, सुनील कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें