फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 16 साल से सड़क जर्जर, लोग परेशान

Tue, 09 Dec 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 बैजूपुर से रामपुर गांव जाने की खराब सड़क। संवाद
विज्ञापन
प्रतापगंज। भदैंया ब्लॉक के रामपुर ग्राम सभा में बैजूपुर पुल से निकलकर रामपुर गांव तक जाने वाला तीन किलोमीटर लंबा मार्ग अब बदहाल हो चुका है। 16 साल पहले बने मार्ग की एक बार भी मरम्मत नहीं हुई है। इस मार्ग पर आवागमन करने वाले ग्रामीण परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


बसपा शासनकाल में रामपुर अंबेडकर गांव घोषित किया गया था। बैजूपुर से ठाकुर राम का पुरवा, परसूपुर,रामपुर गांव को जोड़ने के लिए लगभग तीन किलोमीटर सड़क बनाई गई। मंडी समिति की ओर से बनी इस सड़क की मरम्मत न होने से मौजूदा समय में गिट्टियां दिखाई दे रही हैं। इस मार्ग से रामपुर के अलावा रतनपुर, मीरानपुर, कामापुर, असरवन, जद्दूपुर, ज्ञानीपुर, दिलावलपुर आदि गांव के लोगों का आवागमन होता है। सड़क की स्थित यह है कि जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों को इसी मार्ग से अपने खेतों की देखभाल के लिए जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत भी की, लेकिन निस्तारण नहीं हो सका। बीते महीने ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रदर्शन भी किया था, फिर भी अभी तक सड़क की मरम्मत को लेकर कोई पहल शुरू नहीं हो सकी। खंड विकास अधिकारी रिदम आनंद ने बताया कि खराब सड़क की मरम्मत को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें