फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सूरापुर-विजेथुआ मार्ग से तिवारी का पूरा तक सड़क की होगी मरम्मत

Thu, 20 Nov 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सूरापुर-विजेथुआ मार्ग से निकला तिवारी का पूरा संपर्क मार्ग।
विज्ञापन
सूरापुर। कस्बे के विजेथुआ मार्ग से निकले संपर्क मार्ग का 33 लाख रुपये से मरम्मत कार्य कराया जाएगा। शासन ने सड़क को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए धनराशि का आवंटन कर दिया है। सड़क हस्तांतरित होने से खस्ताहाल मार्ग के बनने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत परिषद से बनी सड़क खस्ताहाल हो गई है। पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित कराने के लिए गांव निवासी अचिन्त्य मणि पांडेय दो साल से पत्राचार कर रहे थे। उन्होंने गोंडा व कई सांसदों से इसके लिए शासन व मुख्यमंत्री को पत्र लिखवाया था। इसके बाद शासन ने जिला पंचायत से अनापत्ति प्रमाणपत्र मांगा था। अनापत्ति प्रमाणपत्र के बाद लोक निर्माण प्रांतीय खंड से पूरा विवरण मांगा था। बाद में कार्ययोजना मांगी गई। अचिन्त्य मणि पांडेय ने कहा कि 750 मीटर सड़क बनने से सैकड़ों घरों के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। सहायक अभियंता चित्रा वर्मा ने बताया कि स्वीकृति पत्र मिलने पर सड़क निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें