सुल्तानपुर। चिकित्सक घनश्याम तिवारी हत्याकांड में एडीजे कोर्ट प्रतिदिन बहस पर सुनवाई कर रही है। बृहस्पतिवार को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम संध्या चौधरी की अदालत में अभियोजन पक्ष ने अपनी शेष बहस पूरी की। अदालत ने बचाव पक्ष की शेष बहस के लिए 27 फरवरी की तारीख तय की है।
कोतवाली नगर के शास्त्री नगर निवासी निशा तिवारी ने 23 सितंबर 2023 की घटना बताते हुए अपने पति घनश्याम तिवारी की हत्या के आरोप में स्थानीय कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने नारायनपुर गांव निवासी जगदीश नारायण सिंह, विजय नारायण सिंह, अजय नारायण सिंह व धनपतगंज थाने के मायंग निवासी दीपक सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इस मामले में दो आरोपियों की सुनवाई के दौरान मृत्यु हो चुकी है। वहीं, आरोपी अजय नारायण सिंह व दीपक सिंह के खिलाफ सुनवाई चल रही है। मामले में बहस की कार्यवाही चल रही है। संवाद