फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बिजली व्यवस्था भी ओवरलोड, 26 दिन में 400 ट्रांसफार्मर फुंके

Thu, 28 May 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भीषण गर्मी ने जिले की बिजली व्यवस्था की तैयारियों की परतें उधेड़ कर रख दी हैं। मई माह के सिर्फ 26 दिनों में जिलेभर में 400 ट्रांसफार्मर फुंक गए। बढ़ते लोड के सामने बिजली विभाग का सिस्टम जवाब दे रहा है।
विज्ञापन

कहीं ट्रांसफार्मर धुआं छोड़ रहे हैं तो कहीं केबल जलकर गिर रहा है। नतीजा यह कि शहर से गांव तक लोग अघोषित कटौती से रात-रात भर परेशान हैं।
गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग अचानक बढ़ गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार 16, 25 और 63 केवीए के ट्रांसफार्मरों पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ रहा है। ओवरलोड के चलते िबजली के तारों में लगातार फॉल्ट आ रहे हैं।
बिजली कर्मियों को शहर में 24 घंटे ड्यूटी पर लगाया गया है। फॉल्ट आते ही टीम रातभर लाइनें खंगालती रहती है, तब कहीं जाकर सुबह सप्लाई बहाल हो पाती है। उपभोक्ताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें