फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कई जजों के कार्यक्षेत्र बदले

Sun, 05 Apr 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हाईकोर्ट ने रविवार को जजों के वार्षिक स्थानांतरण की सूची जारी की है। अमेठी व सुल्तानपुर में तैनात जिले के जजों का भी कार्यक्षेत्र बदला गया है। ग्राम न्यायालय अमेठी में तैनात जज बृजेंद्र स्वरूप का कुशीनगर पडरौना, सिविल जज सीनियर डिवीजन (एफटीसी) अनुजया कृष्ण का डिप्टी डायरेक्टर जेटीआरआई लखनऊ, फैमिली कोर्ट जज अंकिता शुक्ला का उन्नाव व एडीजे चतुर्थ जलाल मोहम्मद अकबर का बहराइच तबादला किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, बहराइच में तैनात रहीं सिविल जज जूनियर डिवीजन तुबा फातिमा, लखनऊ से एडीजे श्याम मोहन जायसवाल, प्रयागराज से एडीजे राम प्रताप सिंह राना व उन्नाव में तैनात रहे एडीजे स्वतंत्र प्रकाश का तबादला सुल्तानपुर किया गया है। हाईकोर्ट ने 15 अप्रैल तक सभी स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों को नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें