फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लागातर दूसरे दिन घरों में कैद रहे लोग, सड़कों पर इक्का-दुक्का दिखे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर दो दिन के लिए किए गए लॉकडाउन में दूसरे दिन भी बाजारें बंद रहीं। आवाजाही पर प्रतिबंध से सडक़ों पर सन्नाटा पसरा रहा। लॉकडाउन के उल्लंघन पर बाइक व कार के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

नाके-नाके पर तैनात पुलिस बाइक व कार सवारों की जांच करती रही। इस बीच शहर में स्वच्छता, साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। नोडल/महानिदेशक राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, डीएम व एसपी ने शहर समेत अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी है। आदेश के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
दो दिनों के लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। प्रमुख सडक़ें दिन भर सूनी रहीं। गली-मोहल्लों में रुक-रुककर बाइकों से कुछ लोग इधर से उधर आते-जाते रहे। हालांकि ऐसे लोगो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई भी की।
विज्ञापन

पुलिस ने कुछ बाइक व कार का चालान कर दिया। कुछ को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। शाम को डीएम सी. इंदुमती व पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने शहर का भ्रमण कर लॉकडाउन का जायजा लिया।
दोनों अधिकारियों ने डाकखाना, शाहगंज चौराहा, दरियापुर, चौक, बस स्टेशन समेत अन्य जगहों का निरीक्षण किया। डीएम ने लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी है। कहा कि बंदी का अनुपालन करके संक्रमण को रोका जा सकता है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
बंदी के दौरान दूसरे दिन भी मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप समेत अन्य जरूरी सामानों की दुकानें संचालित रहीं। दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराया गया। आवाजाही बंद रहने से पेट्रोल पंपों पर भी लोगों की भीड़ नहीं रही।
रोडवेज की बसों व निजी यात्री वाहनों के पहिए दूसरे दिन भी थमे रहे। इसकी वजह से बाहर से पहुंचे कुछ यात्रियों को दिक्कतें भी उठानी पड़ीं। जिले के भीतर बसों व यात्री वाहनों का संचालन पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें