फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लोहरामऊ भवानी के दर्शन कर होगी नववर्ष की शुरुआत

विज्ञापन
भदैंया के लोहरामऊ का भवानी मंदिर। - फोटो : भदैंया के लोहरामऊ का भवानी मंदिर।
विज्ञापन
भदैंया। लोहरामऊ धाम में नववर्ष पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी। इसको लेकर मंदिर में सजावट का कार्य शुरू हो गया है। अनुमान है कि नए साल के पहले दिन यहां करीब पांच हजार लोग दर्शन-पूजन करेंगे, सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं। श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए मंदिर प्रबंधन इंतजाम में जुटा है।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी पं. राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को नया साल 2026 की शुरुआत हो रही है। पहले लोग नए साल की शुरुआत पिकनिक, रेस्टोरेंट या फिर पार्कों से करते थे। अब वाराणसी में बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर की स्थापना और अयोध्या में राममंदिर बनने के साथ युवाओं का ध्यान भी भक्ति स्थलों की ओर बढ़ा है। उन्होंने बताया कि लोहरामऊ जिले का प्रसिद्ध धाम है।
नववर्ष पर भक्तों की भीड़ बढ़ने के मद्देनजर साज-सज्जा की जा रही है। मंदिर में लोग आदि शक्ति का दर्शन करेंगे। साथ ही बजरंग बली, श्रीराम दरबार, राधे-कृष्ण और महादेव के मंदिरों में भी दर्शन करेंगे। इसके लिए मंदिर सुबह पांच बजे खोल दिया जाएगा। पुजारी ने कहा कि समय बदला है। सनातनी लोग अब धर्म की ओर आगे बढ़ रहे हैं, यह मां जगदंबा की शक्ति का प्रभाव है। माता रानी अपने भक्तों पर कृपा बरसाती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें