फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सुबह-शाम ठंड, दिन में धूप से मिल रही राहत

Sat, 07 Feb 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के पर्यावरण पार्क में मस्ती करते बच्चे। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का असर जिले में साफ नजर आ रहा है। सुबह और शाम ठंड का प्रकोप बना हुआ है, जबकि दिन में निकल रही धूप से लोगों को राहत मिल रही है। शुक्रवार सुबह धूप खिलने से ठंड का असर कम रहा। दोपहर बाद शहर के पर्यावरण पार्क में बच्चों ने खूब मस्ती की।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। चार दिनों से कोहरा छंटने के बाद दिन में धूप निकल रही है, जिससे आमजन को राहत मिली है। हालांकि सुबह और शाम सर्द हवा से गलन बनी रही। शुक्रवार दोपहर बाद परिजनों के साथ पर्यावरण पार्क में पहुंचे बच्चों ने धूप में खूब धमाचौकड़ी की। कृषि वैज्ञानिक डॉ. जीबी सिंह ने बताया कि गेहूं, सरसों और चना की फसलों के लिए दिन की धूप लाभदायक मानी जा रही है। पौधों की बढ़वार बेहतर हो रही है। किसान सिंचाई और फसल सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें