फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: न्यूनतम तापमान गिरकर 8.5 डिग्री पहुंचा, ठंड से कांपे लोग

विज्ञापन
गेहूं की सिंचाई करता किसान। - फोटो : गेहूं की सिंचाई करता किसान।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच रविवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री तक जा पहुंचा। दोपहर में धूप खिलने से लोगों को भले ही राहत मिली, लेकिन शाम होते ही कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

रविवार सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा। नौ बजे के करीब धूप खिलने तक लोग अलाव तापते नजर आए। दोपहर भर धूप के चलते लोगों को सर्दी से राहत मिली। किसान गेहूं, सरसों और सब्जी की फसलों की सिंचाई करने में जुटे रहे। शाम छह बजते ही ठंड का प्रकोप फिर शुरू हो गया। बाहर निकले लोग गर्म कपड़ों में खुद को समेटते नजर आए। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उत्तरी-पश्चिमी हवा की गति 0.9 किमी/घंटा रही। आगामी 24 घंटे में मौसम शुष्क बने रहने, हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने और औसत तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें