फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तीन एसडीएम के बदले गए कार्यक्षेत्र

Tue, 05 May 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दो एसडीएम के विभागीय प्रशिक्षण को देखते हुए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने तीन एसडीएम के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। कादीपुर के एसडीएम उत्तम तिवारी को सदर तहसील का एसडीएम बनाया गया है। कादीपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट के तौर पर कार्यरत मंजुल मयंक अब न्यायिक के साथ एसडीएम का कार्य भी संभालेंगी। सदर में कार्यरत शिवप्रसाद को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट का प्रभार दिया गया है। तीनों एसडीएम ने नई जगह अपना कार्यभार संभाल लिया है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ल ने बताया कि सदर तहसील में कार्यरत एसडीएम विपिन द्विवेदी व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कर्म सिंह 40 दिन के विभागीय प्रशिक्षण पर चले गए हैं। प्रशिक्षण के लिए रविवार को ही दोनों को कार्यमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें