चांदा। कोइरीपुर कस्बे के मां जालपा मंदिर के पास सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव पीली नदी में उतराया दिखा। पुलिस ने शव नदी से बाहर निकलवाया। उसकी शिनाख्त कोइरीपुर नगर पंचायत के कंचन नगर मोहल्ला निवासी नन्हें बरनवाल (45) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि नन्हें अकेले ही रहते थे। वह मजदूरी व अन्य काम करके जीवनयापन करते थे। चांदा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्र ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।