सुल्तानपुर। जम्मूतवी से वाराणसी जाने वाली बेेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सफर कर रहे यात्री की सोमवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। पेट में तेज दर्द होने की वजह से परेशान यात्री के आग्रह पर कंट्रोल रूम से मेसेज सुल्तानपुर स्टेशन को भिजवाया गया। स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो रेलवे हेल्थ यूनिट ने यात्री का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में भर्ती कराया गया।
आजमगढ़ जिले के चौबेपुर गांव निवासी राम चौबे (38) जम्मूतवी से वाराणसी जाने वाली बेेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस में रविवार को लुधियाना से चढ़े थे। वह ट्रेन के एस-10 कोच के बर्थ नंबर 33 पर यात्रा कर रहे थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे लखनऊ के चारबाग स्टेशन से ट्रेन चली। इसी बीच राम चौबे के पेट में तेज दर्द होने लगा। उन्होेंने रेलवे के हेेल्पलाइन नंंबर पर सूचना दी।
कंंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज होने के बाद सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन को मैसेज किया गया। बेगमपुरा एक्सप्रेस के सुुल्तानपुुर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद रेलवे अस्पताल से सीनियर फार्मासिस्ट डॉ. केशव गुुप्ता मौके पर पहुुंचे। उन्होंने राम चौबे का प्राथमिक उपचार किया।