फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गुलाबी गैंग की मुखिया साझा करेंगी अनुभव

Sat, 07 Mar 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदा। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक ढाबे पर रविवार को विश्व महिला दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गुलाबी गैंग की मुखिया और महिला उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने वाली संपत पाल होंगी। इस अवसर पर संपत पाल मौजूद महिलाओं के साथ अपने अनुभव और संघर्ष को साझा भी करेंगी।
विज्ञापन

उनके साथ ही मैनपुरी की महिला अधिकार कार्यकर्ता आराधना गुप्ता, बौद्ध प्रचारक विनीता कुशवाहा और शिक्षाविद डॉ. सुविधा वत्स भी महिला उत्थान से जुड़े विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगी। निशा यादव, डॉ. मन्नू श्रीकृष्ण बिरहा लोकगीत और छतरपुर की महिला टीम लोकनृत्य प्रस्तुत करेगी। कार्यक्रम की आयोजक डॉ. पल्लवी कौशल ने बताया कि इस अवसर पर राकेश श्रीवास्तव का मैजिक शो और लड़कियों की एक ओपन डांस प्रतियोगिता भी होगी। कार्यक्रम में महिला ग्राम प्रधानों, कार्यकर्ताओं और घरेलू महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें