बंधुआकला (सुल्तानपुर)। एक गांव में शादी टूटने के सदमे में शनिवार को दूल्हे की तबीयत खराब हो गई। उसको सीएचसी में भर्ती कराया गया।
बृहस्पतिवार को एक मैरिज लॉन में वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन तय था। शादी के दौरान कुुछ शर्ताें पर दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बनी, जिससे शादी टूट गई।
बताया जा रहा है कि शादी टूटने की वजह से दूल्हा व उसके परिवार के लोग दुखी हो गए। शनिवार को दूल्हे की तबीयत गंभीर हो गई। उसको हसनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज किया गया।