फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जमखुरी में बनेगा पहला ग्रामीण स्टेडियम

Tue, 17 Mar 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 लंभुआ के जमखुरी में स्टेडियम के लिए चिह्नित भूमि। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंभुआ के जमखुरी गांव में जिले का पहला ग्रामीण स्टेडियम बनेगा। जिसमें खेल की सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। यहां ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों की नर्सरी तैयार हो सकेगी। सुविधाएं मिलने से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा में निखार लाने का मौका मिलेगा। शासन ने इसके लिए 7.82 करोड़ रुपये स्वीकृत करते हुए पहली किस्त में कार्यदायी संस्था को 3.91 करोड़ रुपये आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन

पहली किस्त की धनराशि मिलने के बाद कार्यदायी संस्था यूपी सिडको ने स्टेडियम बनाने के लिए चिह्नित भूमि में 21 पेड़ाें की कटाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्यदायी संस्था के मुताबिक प्रशासन ने स्टेडियम के लिए जमीन उपलब्ध कराई है। स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
ग्रामीण स्टेडियम के बारे में सिडको के अधिशासी अभियंता जगपाल वर्मा ने बताया कि पहली किस्त में 3.91 करोड़ रुपये मिले हैं। कार्य के टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बतायाकि खिलाड़ियों को पानी के लिए पंप हाउस बनाया जाएगा। यहां पर एक इंडिया मॉर्का टू हैंडपंप लगाया जाएगा। मैदान के चारों ओर बाउंड्रीवॉल बनाकर एक गेट लगाया जाएगा। परिसर में एक गार्डरूम सुरक्षा गार्ड के लिए बनाया जाएगा। रात में मैदान जगमग रखने के लिए आठ हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी। साथ ही परिसर के किनारे पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विशेष बिंदु
- मिली जमीन- 1.12 हेक्टेयर।
- स्वीकृत धनराशि- 7.82 करोड़ रुपये।
- आवंटित पहली किस्त- 3.91 करोड़ रुपये।
- कार्य पूरा करने की अवधि- फरवरी 2027

खिलाड़ियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
- मल्टी परपज हॉल।
- बास्केटबॉल कोर्ट
- वॉलीबॉल ग्राउंड।
- 400 मीटर रनिंग ट्रैक।
- ओपन जिम।
- घासयुक्त मैदान।
- हाईमास्ट लाइट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें