पहले चरण के तीन ब्लॉकों के 698 मतदान स्थलों पर वोट डलवाने की जिम्मेदारी 2792 कार्मिकों को दी गई है। प्रशासन ने ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने की तैयारियां पूरी कर लेने का दावा किया है।
प्रशासन ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने पर जोर दिया है। पहले चरण में धनपतगंज, कूरेभार व जयसिंहपुर ब्लॉक में शनिवार को वोट पड़ेंगे।
तीनों ब्लॉकों में मतदान कराने के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना किया जाएगा। तीनों ब्लॉकों में 284 मतदान केंद्र व 698 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।