कूरेभार (सुल्तानपुर)। गुप्तारगंज बाजार में देर शाम जब व्यापारी रोहित का शव पहुंचा तो लोगों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। नाराज परिजनों ने शव के अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। एडीएम प्रशासन व एएसपी ने जब परिजनों की छह सूत्री मांगों को पूरा कराने का वादा किया। तब देर शाम परिजन माने, हालांकि दाह संस्कार सुबह होगा या रात में इसे लेकर स्पष्टता नहीं आई थी।
सोमवार शाम पोेस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नाराज परिजनों के साथ बड़़ी संख्या में व्यापारी भी मृतक के घर के पास एकत्र हो गए, जिससे हाइवे पर भीड़ लग गई। यातायात नियंत्रित करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। अंंतिम संस्कार से इन्कार की सूचना मिलने पर एडीएम प्रशासन गौरव शुक्ल व एएसपी अरुण चंद्र वहां पहुंच गए।
उनके सामने परिजनों ने रोहित की ओर से दी गई रकम को आरोपियों से वापस कराने, परिवार की सुरक्षा, पत्नी को 50 लाख का मुआवजा, कूरेभार एसओ को लाइन हाजिर करने समेत छह सूूत्री मांतें रखीं। अफसरों ने स्थानीय स्तर पर और शासन स्तर पर इन मांगों को पूरा कराने का वादा किया, तब परिजन अंतिम संस्कार को राजी हुए। हालांकि पुलिस-प्रशासन के अधिकारी रात में ही अंतिम संस्कार पर जो दे रहे थे, जबकि परिजन सुबह अंतिम संस्कार चाह रहे थे। इसे लेकर रात करीब नौ बजे तक वार्ता चल रही थी।