सुल्तानपुर। स्वायत्तशासी व्यवस्था के तहत केएनआईपीएसएस में पीएचडी, एमएड, विधि त्रिवर्षीय, बीबीए, बीसीए एवं बीलिब पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा छह जुलाई को होगी। बीसीए, विधि त्रिवर्षीय व पीएचडी के विषयों की हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, भौतिक विज्ञान व शिक्षा शास्त्र आदि पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे संस्थान में होगी।
बीबीए, बीलिब एवं एमएड के पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा इसी दिन दोपहर 2:30 से शाम 04: 30 बजे तक होगी। संस्थान के प्राचार्य प्रो. सुनील प्रताप सिंह ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले अपने प्रवेशपत्र व एक फोटोयुक्त पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। प्रवेशपत्र को अभ्यर्थी संस्थान की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्मतिथि डालकर डाउनलोड कर सकते हैं। संवाद