सुल्तानपुर। जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन की चुनावी प्रक्रिया और तिथि घोषित करने पर विचार के लिए एल्डर्स कमेटी के नेतृत्व में शनिवार को सामान्य सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में अधिकतर अधिवक्ताओं ने शीघ्र व पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के पक्ष में अपने विचार व्यक्त किए।
एल्डर्स कमेटी की देखरेख में साफ सुथरी छवि के अनुभवी अधिवक्ताओं के सहयोग से चुनाव कराने के लिए सक्षम होने की जानकारी हाईकोर्ट में नियत तिथि पर पेश करने का भी सुझाव रखा गया। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे ने सोमवार को हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई व आने वाले फैसले के बाद चुनाव के संबंध में अगला फैसला लेने का भरोसा दिया है। बैठक में पूर्व अध्यक्ष नरोत्तम शुक्ल, नरेंद्र बहादुर सिंह, रणजीत सिंह त्रिसुंडी, करुणा शंकर द्विवेदी, सूर्यनाथ यादव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, राजकुमार सिंह, जितेंद्र नाथ मिश्र, बृजेश पांडेय, रोमेश पांडेय, राकेश यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। (संवाद)