फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शिकायतकर्ताओं के फीड बैक को मंडलायुक्त ने सराहा

Thu, 26 Feb 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 लंभुआ तहसील में पत्रावलियों का निरीक्षण करते मंडलायुक्त व अन्य ​अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मंडलायुक्त अयोध्या राजेश कुमार के निरीक्षण में बृहस्पतिवार को लंभुआ तहसील में आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में संतुष्ट शिकायतकर्ताओं का फीड बैक 94 फीसदी मिला। उन्होंने तहसील के साथ जॉइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी गामिनी सिंगला के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने विभिन्न पटलों के निरीक्षण के दौरान फाइलों के रखरखाव की जानकारी ली। एसआईआर के तहत जारी नोटिस औसत से अधिक मिली। इसके पहले मंडलायुक्त ने भदैंया विकास खंड में विभिन्न पटलों का जायजा लिया। उन्होंने शिकायत पटल, आईजीआरएस कक्ष, सामुदायिक मिलन केंद्र, कंप्यूटर सेल, राज्य वित्त आयोग से मिले अनुदान व उसके व्यय की जानकारी ली। कर्मचारियों की सर्विस बुक पर आज तक के डाटा इंट्री करने के निर्देश दिए। मनरेगा के 236 जॉब कार्डधारकों को अभी तक स्वयं सहायता समूह की सदस्य बनाए जाने की जानकारी मिलने पर इसे बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा पांच लाख रुपये से अधिक आय अर्जित करने वाली महिलाओं की जानकारी ली। ब्लॉक में डीएम व सीडीओ के साथ पौधरोपण किया।
दोपहर बाद कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए राजस्व अभिलेखागार, न्यायिक अभिलेखागार व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की कोर्ट का मुआयना किया। खतौनी के बस्तों पर तहसील व परगनावार स्लिप चस्पा मिली। इसके पहले अयोध्या से लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचने पर उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। डीएम कुमार हर्ष, एसपी चारू निगम, सीडीओ विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह, एडीएम प्रशासन गौरव शुक्ल ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें